डंडे से बंदी की बेदम पिटाई, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती, जेल प्रहरी को किया गया सस्पेंड, पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला जले में हत्या के मामले में निरूद्ध एक विचाराधीन बंदी को डंडे से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पिटाई से घायल बंदी चलने में असमर्थ हो गया है। गंभीर अवस्था में बंदी को उपचार हेतु अंबिकापुर भेजा गया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए जेल प्रहरी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को जशपुर के जिला जेल में निरुद्ध एक बंदी की जेल प्रहरी ने बेदम पिटाई कर दी। जिसके उसके शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोट के निशान है। साथ ही साथ बंदी चलने फिरने में भी असमर्थ हो गया है। बंदी गंभीर हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से अब उसे अंबिकापुर अस्पताल रिफर कर दिया गया है। इस संबंध में बंदी ने बताया कि जेल आए उसे सप्ताह भर का समय हुआ है और यहां के जेलरों के द्वारा दो दिनों से उसके साथ मारपीट की जा रही है। जिससे उसके कमर और पैर में काफी चोट आई है।

जशपुर जिला जेल के जेल के प्रहरी के द्वारा बंदी के साथ मारपीट की गई थी इसलिये जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया गया है। इस पूरे मामले में जेलर मनीष शुभंकर ने बताया कि जेल के एक प्रहरी के द्वारा विचाराधीन कैदी से मारपीट की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल के प्रहरी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और विचाराधीन कैदी को ईलाज के लिए अम्बिकापुर भेजा गया है।

Related Posts