Kakajee News

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार महिला को लिया चपेट में, हुई मौत

Picture of kakajee

kakajee

जगदलपुर. बड़ाजी थाना क्षेत्र के ग्राम पोटानार के पास सोमवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने एक स्कूटी सवार महिला को अपने चपेट में ले लिया, जिससे कि महिला की मौके पर मौत हो गई, वही साथ मे रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, घटना के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गए.
मामले की जानकारी देते हुई बड़ाजी थाना प्रभारी ने बताया कि पोटानार के पास चित्रकोट की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने सामने से आ रही स्कूटी सवार को अपने चपेट में ले लिया, इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, घटना के तत्काल बाद जहाँ चालक मौके से फरार हो गया, वही घायल को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, महिला की अभी शिनाख्त नही हुई है, जबकि घायल कुछ बताने के स्थिति में नही है, ऐसे में पुलिस महिला के परिजनों की तलाश कर रही है, वही शव को पीएम के लिए लोहंडीगुड़ा के अस्पताल ले जाया गया है, वही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है.

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री , स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री, जशपुर के आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हितग्राहियों को दी 173 करोड़ से अधिक की बैगा-पूजारी सम्मान निधि, तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 62.27 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन पारिश्रमिक और 21.92 करोड़ रुपये की सहायता राशि का किया अंतरण

बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण: नितिन नवीन, जनजातीय समाज का सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि हमारी सरकार का संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें