सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज, जोरापाली चौक के पास मिला चालक का शव, पुलिस जुटी जांच में

Picture of kakajee

kakajee

 

रायगढ़। कोतरारोड थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरापाली चौक के पास सड़क दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना में शामिल वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दिलीप कुमार साहू (50 वर्ष) पिता गोपीकृष्ण साहू निवासी ग्राम बरद्वार, थाना कोटा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मृतक पेशे से ट्रक चालक था और 1 जून को ट्रक छोड़ने के लिए बिलासपुर से रायगढ़ स्थित जगदम्बा ट्रेलर्स प्राइवेट लिमिटेड आया था। बताया जा रहा है कि 2 जून की सुबह करीब 4 बजे से 6 बजे के बीच ग्राम जोरापाली चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के भाई सुरेश कुमार साहू ने पुलिस को दी गई सूचना में बताया कि दूसरे ट्रक चालक राजेश पुरी गोस्वामी ने मोबाइल फोन पर हादसे की जानकारी दी थी। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और पता चला कि दिलीप कुमार साहू की मृत्यु हो चुकी है तथा शव को जिला अस्पताल की मरच्यूरी में रखा गया है।
सूचना के आधार पर कोतरारोड पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की। मर्ग जांच के दौरान प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना कारित करना पाया गया। इसके बाद थाना प्रभारी द्वारा अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें