ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ । छाल थाना क्षेत्र के हाटी-कोरबा मार्ग पर गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छाल निवासी कृष्णा कुमार धोबी अपने मित्र रामचरण निषाद के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 बीके 6075 से हाटी मेला देखने गया था। शाम करीब 7 बजे हाटी-कोरबा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर ग्राम नयाडीह निवासी उदय राठिया के ईंट भट्ठे में संचालित ट्रैक्टर के चालक ने कथित रूप से तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में कृष्णा कुमार धोबी के सिर, दाहिने हाथ और घुटने में गंभीर चोटें आईं, वहीं रामचरण निषाद के मुंह और पैर में गंभीर चोट लगी। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा डायल 112 की सहायता से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छाल लाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद कृष्णा कुमार धोबी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रामचरण निषाद को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ, जिससे कृष्णा कुमार धोबी की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें