रायगढ़ जिला जेल में बंद युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ जिला जेल में बंद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय बघेल के रूप में हुई है, जो ग्राम नवापारा का निवासी था।
जानकारी के अनुसार, संजय बघेल पिछले कुछ दिनों से शराब से जुड़े एक मामले में जेल में बंद था। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता प्यारेलाल ने आरोप लगाया है तीन दिन पहले उसके बेटे और उसके एक दोस्त को पुलिस ने शराब बेचने के मामले में पकड़ा था उसके बाद एक साथी को 40 हजार रुपए लेकर छोड़ दिया पर बेटे को जेल भेज दिया गया। अब जेल में उसकी मौत के बाद पिता कहता है कि जेल के अंदर उसके साथ मारपीट की गई थी, जिसके कारण उसकी जान गई। वो पूरे मामले की जांच करने की मांग कर रहे हैं।घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सरपंच नंदकुमार भी मेडिकल कॉलेज पहुंच कर इस मौत पर सवाल उठाते हुए कहते हैं कि इस मौत में जेल अधिकारियों की बड़ी लापरवाही है और अगर जेल के अंदर मृतक संजय बघेल की मौत हुई है तो अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच होनी चाहिए और दोषियों को तत्काल निलंबन कर मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की पहल होनी चाहिए। बहरहाल शराब बेचने के मामले में पकड़े गए विचाराधीन बंदी संजय बघेल की मौत से जेल अधिकारियों के ऊपर गंभीर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। वही बड़ी संख्या में परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और वहां हंगामा कर जांच की बात पर अड़े हुए हैं।
फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन और जेल प्रबंधन की ओर से मौत के कारणों को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें