RAIGARH NEWS : मेडिकल स्टोर में सेंधमारी, 50 हजार नकद और CCTV डीवीआर ले उड़े चोर

Picture of kakajee

kakajee

 

घरघोड़ा। नगर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मेडिकल स्टोर को निशाना बनाते हुए दुकान की छत तोड़कर अंदर प्रवेश किया और 50 हजार रुपये नकद सहित सीसीटीवी सिस्टम का डीवीआर चोरी कर ले गए। वारदात के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 02 ब्लॉक कॉलोनी निवासी वीरेन्द्र कुमार गुप्ता घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित श्री गुप्ता मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 13 जून की रात होलसेल दवा सप्लायर को भुगतान करने के लिए दुकान के दराज में 50 हजार रुपये रखे थे। रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर वह अपने घर चले गए।

अगली सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान का दराज खुला हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दराज में रखे 50 हजार रुपये गायब मिले। वहीं दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त था और उसका डीवीआर भी चोरी हो चुका था।
दुकानदार जब छत पर पहुंचे तो पता चला कि चोरों ने प्लास्टिक और लोहे की चादरों को तोड़कर दुकान के भीतर प्रवेश किया था। आशंका जताई जा रही है कि पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के उद्देश्य से चोर सीसीटीवी डीवीआर भी अपने साथ ले गए।
घटना की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा चोरों की तलाश जारी है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें