RAIGARH NEWS : संकरी पुलिया पर बड़ा हादसा: बस की टक्कर से पुल के नीचे गिरी ब्रेजा कार, शिक्षक समेत चार घायल

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायपुर से डीएड परीक्षा की अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं जमा कर लौट रहे शिक्षकों की कार रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गई। लारीपानी-दुर्गापुर के बीच स्थित संकरी पुलिया पर तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार पुल के नीचे जा गिरी और पलट गई। हादसे में शिक्षक सहित चार लोग घायल हो गए, जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 04 ईमलीपारा निवासी आशीष कुमार भगत, जो कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पत्थलगांव में शिक्षक हैं, अपने साथियों और सुरक्षा दल के साथ ब्रेजा कार क्रमांक CG 13 AY 0743 से रायपुर गए थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे सभी लोग रायपुर से लौटकर लैलूंगा आ रहे थे। इसी दौरान लारीपानी और दुर्गापुर के बीच स्थित संकरी पुलिया के पास सामने से आ रही बस क्रमांक CG 13 AV 7873 के चालक ने कथित रूप से तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए कार को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई और कई बार पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में कार चालक आशीष कुमार भगत के सिर में चोट आई है, जबकि कार में सवार रेणू भगत को सीने में अंदरूनी चोटें आई हैं। वहीं छायानंद राठिया और उबेक मिंज को कमर में दर्द और चोट की शिकायत है।
घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित शिक्षक ने लैलूंगा थाना में शिकायत दर्ज कर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें