एनटीपीसी लारा परियोजना में बड़ी चोरी, 500 मीटर कॉपर वायर पार, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। एनटीपीसी लारा परियोजना क्षेत्र में चोरों ने रेलवे ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) लाइन को निशाना बनाते हुए करीब 500 मीटर केटनरी कॉपर वायर चोरी कर लिया। चोरी गए तार की अनुमानित कीमत लगभग 75 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, एनटीपीसी लारा परियोजना में ओएचई साइड में कार्यरत कमलेश साव को 13 जून की रात करीब 11:45 बजे राजेश शाहा एवं नंद कुमार यादव ने फोन कर सूचना दी कि ओएचई मास्ट संख्या 33/3 से 33/09 के बीच लगाए गए केटनरी कॉपर वायर को अज्ञात चोर काटकर ले गए हैं।
सूचना मिलने पर अगले दिन मौके का निरीक्षण किया गया, जहां ग्राम मौहापाली के पास रेलवे ट्रैक क्षेत्र में करीब 500 मीटर कॉपर वायर गायब मिला। प्रारंभिक आकलन में चोरी गए तार की कीमत लगभग 75 हजार रुपये बताई गई है।
घटना के बाद कमलेश साव ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं महत्वपूर्ण रेल परियोजना क्षेत्र से कॉपर वायर चोरी होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है तथा चोरी गए तार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें