Kakajee News

अदाणी पॉवर लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन ने किया ‘युवा सेतु’ पहल का सफल शुभारंभ; ग्रामीण युवाओं को मिलेगा करियर और कौशल विकास का मार्गदर्शन

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। अदाणी पॉवर लिमिटेड की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के तहत ‘युवा सेतु- यूथ एंगेजमेंट इनिशिएटिव’ की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के उचित अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का आयोजन हाल ही में रायगढ़ के होटल ट्रिनिटी ग्रैंड में किया गया, जिसमें आसपास के 10 गाँवों के 132 युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

‘युवा सेतु’ का लक्ष्य युवाओं को करियर से जुड़ी सही जानकारी, कौशल विकास, व्यक्तित्व निखारने और नए अवसरों के प्रति जागरूक बनाना है, ताकि वे अपने भविष्य को बेहतर ढंग से आकार दे सकें। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई और उन्हें अपने लक्ष्य तय करने तथा उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में यूनिसेफ से सामाजिक व्यवहार एवं संचार विशेषज्ञ अभिषेक सिंह तथा चाइल्ड प्रोटेक्शन एवं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ चेतना देसाई विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वहीं, छत्तीसगढ़ के जाने-माने फिल्म कलाकार आकाश सोनी ने भी युवाओं से संवाद किया। वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और जीवन में नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘युवा सेतु’ सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस पहल से परिधीय गाँवों के लगभग 1,000 युवाओं को जोड़ने और उन्हें करियर मार्गदर्शन एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को शैक्षणिक किट और खेल सामग्री भी वितरित की गई। इसका उद्देश्य युवाओं के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ खेल गतिविधियों में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है।

‘युवा सेतु’ का यह शुभारंभ ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को पहचानने, उन्हें सही दिशा देने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। अदाणी फाउंडेशन का मानना है कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और उन्हें सही अवसर तथा मार्गदर्शन देकर एक सक्षम और आत्मविश्वासी पीढ़ी तैयार की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि अदाणी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, सामुदायिक विकास और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहा है तथा विभिन्न सामाजिक पहलों के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय, रोहित कुमार ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर लहराया परचम, जन्तराम पनिका और मोहनी मरावी ने भी बढ़ाया जिले का मान

तमनार नगर पंचायत चुनाव में जूदेव परिवार की दस्तक, जय जूदेव के नारों से गूंजा दीवाली मिलन समारोह, दो दिवसीय आयोजन में भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा,पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने तमनार में रात्रि विश्राम कर घर-घर पहुंच बनाई,संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव के भावुक संबोधन ने छुआ महिलाओं का दिल

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें