Kakajee News

लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई, 1.295 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर भेजा गया रिमांड पर

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कल पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन “आघात” के तहत थाना लैलूंगा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 1.295 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
थाना लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम नवीन कुंजारा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री एवं परिवहन के उद्देश्य से लेकर आने वाला है। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना लैलूंगा पुलिस टीम द्वारा कुंजारा कॉलेज के पास नाकाबंदी की गई।
नाकाबंदी के दौरान मुखबिर के बताए हुलिये का एक व्यक्ति हाथ में थैला लेकर नवीन कुंजारा बस्ती की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह अन्यत्र भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रूपसिंह सिदार पिता स्वर्गीय बुढन साय सिदार, उम्र 65 वर्ष, निवासी नवीन कुंजारा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) बताया।
संदेही की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.295 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 64,750 रुपये है, बरामद हुआ। गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के कब्जे से उक्त मादक पदार्थ को जप्ती पत्रक के अनुसार जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त गांजा बिक्री के उद्देश्य से अपने पास रखना बताया गया। आरोपी रूपसिंह सिदार के विरुद्ध थाना लैलूंगा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक बृज किशोर गिरी, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया एवं आरक्षक शशि भूषण उरांव की सराहनीय भूमिका रही।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय, रोहित कुमार ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर लहराया परचम, जन्तराम पनिका और मोहनी मरावी ने भी बढ़ाया जिले का मान

तमनार नगर पंचायत चुनाव में जूदेव परिवार की दस्तक, जय जूदेव के नारों से गूंजा दीवाली मिलन समारोह, दो दिवसीय आयोजन में भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा,पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने तमनार में रात्रि विश्राम कर घर-घर पहुंच बनाई,संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव के भावुक संबोधन ने छुआ महिलाओं का दिल

सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस सख्त, एक दिन में 631 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे गए करीब 4 लाख रुपये के चालान

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें