Kakajee News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 12 साल विश्वास के, विकास के जनकल्याण के पूर्ण होने पर 19 जून को रायगढ़ में प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल, जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी 12 वर्षों के विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ द्वारा “प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं विकसित भारत संकल्प सभा” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम 19 जून 2026 (शुक्रवार) को सायं 4 बजे प्रियदर्शी अवधूत भगवान राम ऑडिटोरियम, पंजरीप्लांट रायगढ़ में आयोजित होगा। कार्यक्रम में जिले के प्रबुद्धजनों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा पत्रकारों,आम नागरिकों एवं जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, भाजपा के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री माननीय अरुण साव होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह , रायगढ़ नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गभेल , जिला भाजपा संगठन प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर एवं जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान देश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत के संकल्प तथा सुशासन की उपलब्धियों को बताया जायेगा। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया जाएगा।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय, रोहित कुमार ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर लहराया परचम, जन्तराम पनिका और मोहनी मरावी ने भी बढ़ाया जिले का मान

तमनार नगर पंचायत चुनाव में जूदेव परिवार की दस्तक, जय जूदेव के नारों से गूंजा दीवाली मिलन समारोह, दो दिवसीय आयोजन में भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा,पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने तमनार में रात्रि विश्राम कर घर-घर पहुंच बनाई,संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव के भावुक संबोधन ने छुआ महिलाओं का दिल

सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस सख्त, एक दिन में 631 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे गए करीब 4 लाख रुपये के चालान

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें