डीएम‌एफ घोटाला, ईडी की 5 जिलों में एग्रो कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश

Picture of kakajee

kakajee

रायपुर । ईडी ने बहुचर्चित डीएम‌एफ घोटाले की जांच को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की । ईडी की अलग अलग टीमों ने राजधानी समेत 5 जिलों में नौ से अधिक ठिकानों पर दबिश दी है। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े सबूतों की जांच की जा रही है। राजधानी के, प्रकाश सालुंगे,किशोर एग्रो के शाश्वत लुणावत के वल्लभ नगर इलाके में कारोबारी के निवास पर भी दबिश दी। अंबिकापुर में राकेश गुप्ता के ठिकानों को भी घेरा है। गुप्ता मानसून एग्रो के संचालक होने के साथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भी हैं। इनके अलावा दुर्ग और कोरबा (फर्मों के नाम अप्राप्त )में भी जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार ईडी टीम दस्तावेजों तथा अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। यह पूरी कार्रवाई डीएम‌एफ फंड के उपयोग और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन में अनियमितताओं के आरोपों के आधार पर की जा रही है। बताया गया है कि 3 जून को गिरफ्तार जय प्रकाश गांधी ने रिमांड में पूछताछ के दौरान क‌ई राज़ उगले हैं। यह कार्रवाई उसी सिलसिले को आगे बढ़ा रही है।
ईडी की ओर से शाम तक कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी किया जा सकता है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें