RAIGARH NEWS : बैंक से निकाले 40 हजार रुपये पर चोरों ने किया हाथ साफ, मेडिकल स्टोर के सामने वारदात

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ । लैलूंगा में दिनदहाड़े एक किसान की मोटरसाइकिल की डिक्की से 40 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने थाना लैलूंगा में शिकायत दर्ज कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम टोहिलाकुंडा निवासी 63 वर्षीय पुरन साय पैंकरा मंगलवार को लैलूंगा स्थित अपेक्स बैंक से अपने खाते से 40 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। उन्होंने बैंक से निकाली गई राशि और पासबुक को एक संतरी रंग के थैले में रखकर अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AD-2208 की डिक्की में रख दिया था।

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12:10 बजे वह कौशिक मेडिकल के पास गुपचुप खाने के लिए रुके थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और मौका पाकर मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे थैले से 40 हजार रुपये पार कर दिए। चोरी की गई राशि दो-दो सौ रुपये के नोटों के दो बंडलों में थी।

कुछ देर बाद जब पुरन साय ने डिक्की की जांच की तो रुपये गायब मिले। घटना से हतप्रभ किसान ने तत्काल थाना लैलूंगा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि बैंक से ही चोरों ने किसान की रेकी की थी और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें