शटर का ताला तोड़कर किराना दुकान में चोरी, सिगरेट-गुटखा और नगदी लेकर फरार हुए चोर

Picture of kakajee

kakajee

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के कनकबीरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सालर में एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से सिगरेट, गुटखा और नगदी समेत करीब 5 हजार रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सालर निवासी श्याम कुमार अग्रवाल की मेन रोड किनारे “श्याम किराना एवं जनरल स्टोर्स” नाम से दुकान संचालित है। रोज की तरह 15 जून की रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। अगले दिन 16 जून की सुबह करीब 6 बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर में लगे दोनों ताले गायब मिले।

दुकान के अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर शटर का ताला तोड़कर भीतर घुसे और दुकान में रखे 30 पैकेट सिगरेट, 5 पैकेट राजश्री, 4 पैकेट बिमल, 5 पैकेट आशिकी तथा करीब 700 रुपये की चिल्लर रकम चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान और नगदी की कुल कीमत लगभग 5 हजार रुपये बताई जा रही है।

घटना की सूचना पर कनकबीरा चौकी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें