ढाबे में चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने मारी रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार

Picture of kakajee

kakajee

सारंगढ़। सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गुडेली स्थित सदाबहार ढाबा में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर छह लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नगदी, ताश की गड्डी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल समेत कुल 17,400 रुपये की रकम जब्त की है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गुडेली के मेन रोड स्थित सदाबहार ढाबा परिसर में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपए-पैसों का दांव लगाकर काटपत्ती जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने भरतलाल यादव (28), शोभाराम यादव (40), टिकेश्वर साहू (30), लक्ष्मण दास (37), शशी भूषण (33) और अंकित साहू (26) को जुआ खेलते हुए पकड़ा। सभी आरोपी ग्राम गुडेली के निवासी बताए गए हैं।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों और जुए के फड़ से कुल 17,400 रुपये नगद बरामद किए गए। इसके अलावा 52 पत्ती ताश की एक गड्डी, पांच मोबाइल फोन तथा तीन मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामला जमानती होने के कारण आरोपियों को मौके पर ही सशर्त जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें