बेवफा पत्नी को पत्नी को दी तालिबानी सजा, सरेआम बाल काटे, लात घूंसों से पीटा और बच्चों से भी पिटवाया, रूह कांप देने वाला वीडियो आया सामने

Picture of kakajee

kakajee

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पति ने पत्नी को उसकी बेवफाई की ऐसी सजा दी है जिसको देखकर तालिबानी सजा को भी लोग कुछ नहीं समझेंगे। सरेआम दी गई एक महिला की दशा देखकर रूह कांप जाएगी । इस घटना का खोपनाक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पति ने अपनी पत्नी के हाथ-पैरों को रस्सी से बांधा। इसके बाद महिला के कपड़े फाड़ दिए, जूते से मारा, बाल खींचकर कई थप्पड़ जड़े। पति यही नहीं रुका, कैंची से पत्नी के बाल काटे, फिर उसका सिर मुंडवा दिया, चेहरे पर कालिख पोत दी।

वहीं पिता के कहने पर बच्चों ने भी अपनी मां को कई थप्पड़ मारे। जब इससे भी मन नहीं भरा तो पति ने बच्चे से पत्नी को पेशाब पिलवाई। फिर अपना पेशाब भी पिलाया। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया।

वीडियो में पति कहता है कि बच्चों को छोड़कर दूसरे के साथ रह रही थी। जीजा के साथ फिर भांजे के साथ भाग गई थी। बता दें कि दोनों की 2006 में लव मैरिज हुई थी। लेकिन कुछ समय पहले महिला पति से अलग पंडोपारा में रह रही थी।
यह मामला पटना थाना क्षेत्र के पंडोपारा स्थित काटकोना गांव का है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

पति ने पत्नी के चरित्र पर उठाए सवाल
वहीं, पति जितेंद्र ने पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पहले उसके जीजा और भांजे के साथ भाग गई थी। फिर साथ आकर रहने लगी। कुछ महीने पहले उसका पत्नी के साथ फिर विवाद हुआ।

इसके बाद पत्नी बच्चों को पति के घर रूनियाडीह में ही छोड़कर पंडोपारा चली गई। वहां वो पंडोपारा के रमेश घसिया के साथ रह रही थी। बताया जा रहा कि आरोपी पति रायपुर में काम करता है। उसका बड़ा बेटा 18 साल का है। एक बेटी 16 साल की है। तीसरी बेटी 14 और चौथा बेटा 12 साल का है।

अब जानिए पूरा मामला
सूरजपुर जिले के रूनियाडीह के रहने वाले जितेंद्र घसिया ने करीब 15 साल पहले सूरजपुर के करंजी क्षेत्र की पीड़िता तारा से लव मैरिज की थी। उस समय तारा की उम्र करीब 17 साल थी।
शादी के बाद दोनों के 4 बच्चे हुए, लेकिन पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और तारा पति से अलग होकर पंडोपारा में रह रही थी। वह लोगों के घरों में काम करके अपना और बच्चों का गुजारा कर रही थी।
पीड़िता ने बताया कि 11 जून को वह अपने परिचित रमेश घसिया के घर आई थी, जिसने पहले भी उसकी जरूरत के समय मदद की थी। वहीं, 14 जून को पति जितेंद्र उसे खोजते हुए पंडोपारा पहुंच गया। वहां उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसने पत्नी से हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें