सड़क किनारे खड़ी पिकअप बनी मौत का कारण, बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रायगढ़ के साल्वेंट फैक्ट्री के सामने उस वक्त हुआ, जब एक बाइक सवार सड़क किनारे लापरवाही से खड़ी पिकअप वाहन से जा टकराया।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुड़ुमकेला थाना घरघोड़ा निवासी ओमेन्द्र माझी ने बताया कि वह तुलसी फूड राइस मिल सहदेवपाली में पिछले दो महीनों से ऑपरेटर हेल्पर के रूप में कार्यरत है। शुक्रवार सुबह करीब 10:40 बजे काम के दौरान उसके सेठ राहुल अग्रवाल ने सूचना दी कि उसके रिश्तेदार करन माझी का साल्वेंट फैक्ट्री के पास एक्सीडेंट हो गया है।
सूचना मिलते ही ओमेन्द्र मौके पर पहुंचा, जहां मौजूद लोगों ने बताया कि उसका मामा करन माझी अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BH 8770 से कृष्णा साल्वेंट फैक्ट्री की ओर से तुलसी फूड राइस मिल की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 10:30 बजे रायगढ़ साल्वेंट फैक्ट्री के सामने एक पिकअप वाहन क्रमांक CG 13 AS 1787 सड़क किनारे खतरनाक और अनुचित तरीके से खड़ा था।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार करन माझी ने पिकअप के पीछे दाहिनी ओर डाले से टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
परिजनों ने पिकअप चालक की लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह बताते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें