रेलवे स्टेशन में लावारिस बैगों से 7 किलो 630 ग्राम गांजा बरामद, जीआरपी की बड़ी कार्रवाई

Picture of kakajee

kakajee

रायपुर। रेलवे स्टेशन रायपुर में जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लावारिस हालत में रखे दो पिट्ठू बैगों से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की कुल कीमत करीब 3 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
जीआरपी थाना रायपुर प्रभारी भुपेश राठौर ने बताया कि 18 जून को रो.सा. क्रमांक 58 के तहत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पंच गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। टीम प्लेटफार्म नंबर 2 स्थित ओवरब्रिज के नीचे वाटर कूलर के पास पहुंची, जहां दो संदिग्ध लावारिस पिट्ठू बैग मिले।
जांच के दौरान एक नीले रंग के SKY BAGS बैग और एक काले-भूरे रंग के बैग की तलाशी ली गई। दोनों बैगों में कुल 8 पैकेट पॉलीथीन में पैक मिले। खोलकर जांच करने पर उनमें हरे-भूरे रंग का नमीयुक्त पदार्थ मिला, जिसे सूंघने और परीक्षण के आधार पर गांजा होना पाया गया।
इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से वजन करने पर एक बैग से 3 किलो 860 ग्राम और दूसरे से 3 किलो 770 ग्राम, कुल 7 किलो 630 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को जब्त कर सीलबंद किया और कब्जे में लिया।
फिलहाल यह गांजा किसका है और इसे कहां से लाया गया था, इसकी जांच जारी है। रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ का मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर रहा है। जीआरपी अब अज्ञात तस्करों की तलाश में जुट गई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें