Kakajee News

“ओम-अदिति की जोड़ी को प्रदेशभर से मंगलकामनाएं” सीएम साय बोले – बूढ़ी माई करें सुख-समृद्धि की वर्षा, सीएम साय, विजय शर्मा, रेणुका सिंह सहित प्रदेशभर के नेताओं ने दी बधाई

Picture of kakajee

kakajee

 

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओमप्रकाश चौधरी जी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अदिति चौधरी जी की वैवाहिक वर्षगांठ पर प्रदेश भर से बधाई संदेशों की बौछार हो गई। सोशल मंच पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं तक ने इस दांपत्य जोड़ी के सुखी जीवन की मंगलकामना की।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा कि “मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी ओपी चौधरी जी को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक बधाई। बूढ़ी माई से आपके सुख, समृद्धि एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की मंगलकामना करता हूं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी वित्त मंत्री को बधाई देते हुए ईश्वर से दांपत्य जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं असीम खुशियों की कामना की। रमन सरकार में मंत्री रहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान विधायक रेणुका सिंह ने मां कुदरगढ़ी से प्रार्थना करते हुए कहा कि आपका दांपत्य जीवन सुख, समृद्धि और प्रेम से सदा आलोकित रहे। पूर्व सांसद नंदकुमार साय और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक ने भी प्रेम, विश्वास और समृद्धि से परिपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं। छग पिछड़ा वर्ग एवं अन्य वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना की कि आपका दांपत्य जीवन सुख, समृद्धि और प्रेम से सदा आलोकित रहे। क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान, महापौर जीवर्धन चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, नगर पंचायत सरिया अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, पार्षद एम आई सी सदस्य मुक्ति नाथ बबुआ,पूर्व सभापति सुरेश गोयल, भाजपा महामंत्री विकास केडिया जतिन साव,विलिस गुप्ता, मंत्री पावन अग्रवाल,प्रवक्ता बब्बल पांडे सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक, भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा और शहर मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने “ओपी भैया-अदिति भाभी” को शादी की सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। सभी ने कामना की कि रायगढ़ के लाडले विधायक ओपी चौधरी जी के नेतृत्व में प्रदेश और रायगढ़ का विकास निरंतर आगे बढ़ता रहे।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

तमनार नगर पंचायत चुनाव में जूदेव परिवार की दस्तक, जय जूदेव के नारों से गूंजा दीवाली मिलन समारोह, दो दिवसीय आयोजन में भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा,पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने तमनार में रात्रि विश्राम कर घर-घर पहुंच बनाई,संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव के भावुक संबोधन ने छुआ महिलाओं का दिल

सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस सख्त, एक दिन में 631 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे गए करीब 4 लाख रुपये के चालान

पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री, पैर में चोट लगने से नंदकुमार साय को हो रही थी तकलीफ, बेहतर उपचार के लिए बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें