Kakajee News

प्रतापपुर वन क्षेत्र में बड़ा हादसा: 11 केवी बिजली तार गिरने से करंट की चपेट में आए तीन भालू, एक का शव बुरी तरह जला

Picture of kakajee

kakajee

सूरजपुर। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पार्वतीपुर (झींगरा माड़ा, उपका पारा) के जंगल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जंगल से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। करंट प्रवाहित होने के कारण उसकी चपेट में आने से दो वयस्क भालुओं और एक शावक (बच्चे) की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बिजली लाइन चालू होने के कारण एक भालू का शव बुरी तरह झुलसकर जल गया। करंट और चिंगारियों के कारण आसपास की झाड़ियां एवं पेड़-पौधे भी जल गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। अधिकारियों ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए तीनों भालुओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वन विभाग यह जांच कर रहा है कि 11 केवी बिजली लाइन का तार किन परिस्थितियों में टूटकर जंगल में गिरा और उसमें करंट कैसे प्रवाहित होता रहा। वहीं, बिजली विभाग से भी पूरे मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय, रोहित कुमार ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर लहराया परचम, जन्तराम पनिका और मोहनी मरावी ने भी बढ़ाया जिले का मान

तमनार नगर पंचायत चुनाव में जूदेव परिवार की दस्तक, जय जूदेव के नारों से गूंजा दीवाली मिलन समारोह, दो दिवसीय आयोजन में भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा,पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने तमनार में रात्रि विश्राम कर घर-घर पहुंच बनाई,संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव के भावुक संबोधन ने छुआ महिलाओं का दिल

सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस सख्त, एक दिन में 631 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे गए करीब 4 लाख रुपये के चालान

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें