प्रतापपुर के खजुरी रामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

Picture of kakajee

kakajee

 

सूरजपुर। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी रामपुर में शुक्रवार देर रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर ग्राम खजुरी में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े मक्के से लोड ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद रात में ही गुस्साई भीड़ ने सड़क किनारे खड़े मक्के से लोड ट्रक में आग लगा दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम के साथ भी मारपीट की गई। भीड़ ने डायल 112 में तैनात एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। वाहन चालक को भी चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया। पुलिस सड़क हादसे, आगजनी, शासकीय कार्य में बाधा तथा पुलिसकर्मियों से मारपीट के मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें