WATCH VIDEO : रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर पानी को लेकर बवाल, कैंटीन कर्मचारी और यात्री के बीच जमकर मारपीट, ट्रेन छूटी

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक ट्रेन यात्री और रेलवे स्टेशन की कैंटीन के कर्मचारियों के बीच मामूली बात ने हिंसक रूप ले लिया। पानी लेने उतरे यात्री का विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते प्लेटफॉर्म मारपीट का अखाड़ा बन गया।
जानकारी के मुताबिक, चारलापाली से दरभंगा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन का एक यात्री रायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पीने के पानी के लिए प्लेटफॉर्म स्थित कैंटीन में उतरा था। इसी दौरान पानी लेने की बात को लेकर उसकी कैंटीन कर्मचारी से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बहस ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।
घटना के दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्थिति को काबू में करने के लिए मौके पर मौजूद जीआरपी जवानों ने बीच-बचाव की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग कराया।
इस पूरे हंगामे के बीच सबसे बड़ा नुकसान यात्री को उठाना पड़ा, क्योंकि विवाद और मारपीट में उलझने के कारण उसकी ट्रेन स्टेशन से रवाना हो गई और वह पीछे छूट गया।
फिलहाल घटना का वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान सामने आने के बाद मामले की जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशन जैसी संवेदनशील जगह पर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों के साथ व्यवहार पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें