जामगांव के जंगल में फांसी पर लटका मिला युवक का शव, 5 दिन से था लापता, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामगांव के जंगल में सोमवार देर शाम एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान अभिषेक राजभर के रूप में हुई है, जो भगवानपुर का निवासी बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक अभिषेक पिछले पांच दिनों से लापता था और परिवार लगातार उसकी तलाश में जुटा हुआ था। अचानक जंगल में इस हालत में शव मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से गाजीपुर और वाराणसी क्षेत्र से जुड़ा हुआ था। घटना के बाद परिजनों ने इसे संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि मामला आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का हो सकता है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस अब हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है। जंगल में मिली यह रहस्यमयी मौत कई सवाल छोड़ गई है—क्या यह आत्महत्या है, या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है, इसका जवाब अब जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सामने आएगा।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें