बाइक समेत पुल से नीचे गिरा युवक, सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही हुई मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़।  रायगढ़ जिले मंगलवार की सुबह एक युवक बाइक समेत पुल से नीचे गिर गया, इस घटना में सिर में गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह तकरीबन 10 बजे के आसपास रायगढ़-घरघोड़ा मुख्य मार्ग पर चिराईपानी पहाड़ के पास स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया में एक युवक बाइक समेत नीचे गिर गया, इस घटना में सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान जयप्रकाश 35 साल, निवासी पाकुट थाना लैलूंगा के रूप में की जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि इस पुल की हालत एक लंबे अरसे से खराब है, जिसके कारण आए दिन यहां छोटी बड़ी घटनाएं होते रहती है।

इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी, जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें