बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी बालक फरार, बारिश और बिजली गुल होने का उठाया फायदा

Picture of kakajee

kakajee

अंबिकापुर/छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी बालकों के फरार होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि देर शाम तेज बारिश और बिजली गुल होने का फायदा उठाकर बालकों ने संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़ दी और पीछे की दीवार फांदकर फरार हो गए।
घटना के समय मुख्य द्वार पर दो सुरक्षाकर्मी तैनात थे, लेकिन बालकों ने पीछे के हिस्से से भागने की योजना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही संप्रेक्षण गृह प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर गांधीनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फरार बालकों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन कर रही है तथा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक कहां हुई। फरार बालकों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं।
फिलहाल सभी 11 फरार बालकों की तलाश जारी है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें