धर्मजयगढ़ वन मंडल के ग्राम पोंडी के पास खेत में पहुंचा जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

Picture of kakajee

kakajee

धर्मजयगढ़। धर्मजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत ग्राम पोंडी के जंगल से निकलकर आधा दर्जन से अधिक जंगली हाथियों का झुंड खेतों की ओर पहुंच गया है। हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही हाथी मित्र दल ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क करते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
हाथी मित्र दल के अनुसार, हाथियों का दल गांव के समीप खेतों और जंगल क्षेत्र में विचरण कर रहा है। ऐसे में ग्रामीणों से डोरी बीनने, जाम तोड़ने तथा अन्य वनोपज संग्रहण के लिए जंगल की ओर न जाने का आग्रह किया गया है। साथ ही रात के समय अकेले बाहर निकलने से बचने और हाथियों के नजदीक जाने या उन्हें छेड़ने का प्रयास न करने की सलाह दी गई है।
वन विभाग एवं हाथी मित्र दल लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों से किसी भी आपात स्थिति या हाथियों की सूचना मिलने पर तत्काल वन विभाग अथवा हाथी मित्र दल को सूचित करने को कहा गया है।
हाथी मित्र दल की अपील:
“कृपया सुरक्षित रहें, सतर्क रहें। हाथियों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें तथा जंगल क्षेत्र में जाने से बचें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।”

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें