Kakajee News

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बद्रीनारायण मीणा बने बस्तर रेंज के नए आईजी

Picture of kakajee

kakajee

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस प्रशासन में अहम बदलाव करते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा (भा.पु.से.-2004) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार उन्हें आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, जगदलपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
राज्य शासन द्वारा जारी इस आदेश में बताया गया है कि मीणा वर्तमान में पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ थे। अब उन्हें बस्तर जैसे संवेदनशील और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रेंज की कमान सौंपी गई है।
बस्तर रेंज प्रदेश की कानून-व्यवस्था और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिहाज से बेहद अहम मानी जाती है। ऐसे में इस नियुक्ति को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है।
गृह विभाग से जारी आदेश पर उप सचिव शिखर गुप्ता के डिजिटल हस्ताक्षर दर्ज हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जा रहा है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री, विश्व बैंक की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने कहा – 12 वर्षों में लगभग 50 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर आना बड़ी उपलब्धि

छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री, व्यापार, शिक्षा, उद्योग और सामाजिक क्षेत्रों में तेलुगु समाज ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और उद्यमशीलता से बनाई विशिष्ट पहचान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित, मुख्यमंत्री ने पटवारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के दिए निर्देश

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें