जेल के बाहर मोबाइल पर बात करता दिखा आरोपी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Picture of kakajee

kakajee

 

बिलासपुर। सेंट्रल जेल बिलासपुर से एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जेल के मुख्य गेट पर एक आरोपी मोबाइल फोन पर बात करता नजर आया, जिसका वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के मुताबिक, तालापारा निवासी सलमान खान मारपीट के एक मामले में कई महीनों से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद जब उसे जेल दाखिल कराया जा रहा था, उसी दौरान वह पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मोबाइल पर बातचीत करता दिखाई दिया। हैरानी की बात यह है कि जेल प्रवेश जैसे संवेदनशील मौके पर आरोपी के हाथ में मोबाइल कैसे पहुंचा और उसे इसकी अनुमति किसने दी, यह अब बड़ा सवाल बन गया है।
इस घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की पोल खोल दी है। आमतौर पर जेल परिसर में प्रवेश से पहले सख्त जांच और प्रतिबंधित वस्तुओं की जांच होती है, लेकिन इस मामले में खुलेआम मोबाइल इस्तेमाल होते दिखने से कई गंभीर आशंकाएं जन्म ले रही हैं।
इधर, यह मामला इसलिए भी और गंभीर हो जाता है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से रायगढ़ जिला जेल में भी कुछ कैदियों को कथित तौर पर बेहतर सुविधाएं मिलने की खबरें सुर्खियों में रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, कुछ बंदियों को नियमों से इतर विशेष सुविधाएं दिए जाने की चर्चाएं लगातार सामने आ रही हैं।
लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने प्रदेश की जेल व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि बिलासपुर की इस घटना पर जेल विभाग क्या कार्रवाई करता है और क्या रायगढ़ सहित अन्य जेलों में भी व्यवस्थाओं की निष्पक्ष जांच होगी।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें