छत्तीसगढ़ धनुष विकास सिंह ठाकुर का दमदार जलवा, ‘बलि’ में निभाया अलग किरदार — दर्शकों से मिल रहा भरपूर प्यार

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके अभिनेता विकास सिंह ठाकुर इन दिनों अपनी नई फिल्म बलि को लेकर सुर्खियों में हैं। “छत्तीसगढ़ धनुष” के नाम से मशहूर विकास सिंह ठाकुर इस फिल्म में एक बिल्कुल अलग और दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।

विकास सिंह ठाकुर इससे पहले प्रेमयुद्ध, जवानी जिंदाबाद और बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar की फिल्म सरफिरा में भी अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों के बीच अपनी खास छाप छोड़ चुके हैं। उनकी अभिनय शैली और स्क्रीन प्रेजेंस ने लगातार उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

फिल्मी दुनिया के साथ-साथ खेल के मैदान में भी विकास सिंह ठाकुर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही में बिलासपुर में आयोजित CIPL छालीवुड इंडस्ट्रीज प्रीमियर लीग में उन्होंने धर्मा धुरंधर टीम के लिए विकेटकीपर की भूमिका निभाई। अपनी शानदार कीपिंग के दम पर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल मुकाबले में धर्मा धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस ब्लेजर को 107 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया।

विकास सिंह ठाकुर ने रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि वे एक बार फिल्म बलि जरूर देखें। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में पहली बार सस्पेंस, हॉरर और बेहतरीन वीएफएक्स का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को एक नया सिनेमाई अनुभव देगा।

फिल्म ‘बलि’ को लेकर दर्शकों में उत्साह लगातार बढ़ रहा है और माना जा रहा है कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ी सिनेमा में नया मुकाम हासिल कर सकती है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें