नगरी निकायों में एल्डरमैन नियुक्ति का आदेश जारी, रायपुर और सरगुजा संभाग की सूची जारी

Picture of kakajee

kakajee

छत्तीसगढ़ में नगरी निकायों में एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर लंबे इंतजार के बाद बड़ी प्रशासनिक हलचल सामने आई है। राज्य के नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग ने एल्डरमैन नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिया है। फिलहाल पहले चरण में रायपुर संभाग और सरगुजा संभाग के नगरी निकायों की सूची जारी की गई है।
जारी आदेश के मुताबिक नगर पालिका, नगर पंचायत और नगर परिषदों में एल्डरमैन की नियुक्ति की गई है। इससे स्थानीय निकायों में प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
वहीं दूसरी ओर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के नगरी निकायों में एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर अभी भी इंतजार बना हुआ है। इन संभागों की सूची जारी नहीं होने से संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
सूत्रों के अनुसार शेष तीन संभागों की सूची भी जल्द जारी की जा सकती है। फिलहाल रायपुर और सरगुजा संभाग में नियुक्ति आदेश के बाद स्थानीय स्तर पर हलचल बढ़ गई है और मनोनीत सदस्यों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें