ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंची टीम, अवैध सड़क निर्माण और जल निकासी बाधित होने का मामला उजागर

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ । जिले के ग्राम चिराईपानी में सड़क निर्माण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां पंचनामा तैयार किया गया। जांच में सामने आया कि गांव में कथित रूप से सड़क निर्माण के नाम पर मिट्टी और मुरुम डालकर रास्ता बनाया गया, जिससे जल निकासी प्रभावित हो रही है।

पंचनामा के अनुसार, यह कार्रवाई 20 जून को की गई। मौके पर राजस्व विभाग और स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में स्थल निरीक्षण किया गया। शिकायत में बताया गया कि निर्माण कार्य के कारण पानी के बहाव का रास्ता बाधित हो गया है, जिससे आसपास की जमीनों पर असर पड़ रहा है।

जांच के दौरान संबंधित भूमि और रास्ते की नापजोख भी की गई। पंचनामा में यह भी उल्लेख है कि निर्माण कार्य से ग्रामीणों को आने-जाने और जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो रही है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने पूरे मामले का रिकॉर्ड तैयार कर हस्ताक्षर लिए।

अब इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो बारिश के मौसम में हालात और गंभीर हो सकते हैं। पूरे गांव की नजर अब प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई है।

इस दौरान तहसीलदार सहित भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य गोपाल अग्रवाल भी मौके पर रहकर कारवाई को निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि गोपाल अग्रवाल के अथक प्रयास से ही आज यह कार्रवाई हो सकी है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें