Kakajee News

जशपुर पहुंचे 7 ट्रेनी डिप्टी कलेक्टर, सेव और नाशपाती की बागवानी, देख हुए अभिभूत

Picture of kakajee

kakajee

 

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) से नव-नियुक्त 7 डिप्टी कलेक्टरों ने विगत 24 जून 2026 को मैदानी प्रशिक्षण के तहत जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड का दौरा किया।
छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, निमोरा (रायपुर) द्वारा आयोजित इस परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा अधिकारियों को ग्रामीण विकास और जमीनी स्तर की प्रशासनिक चुनौतियों से रूबरू कराना है।

कृषि अर्थव्यवस्था और बागवानी का किया अध्ययन
भ्रमण के दौरान प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों ने मनोरा क्षेत्र में विशेष रूप से की जा रही सेव (Apple) और नाशपाती (Pear) के बागानों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने स्थानीय किसानों और उद्यानिकी विशेषज्ञों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जाना कि किस तरह जशपुर की विशिष्ट और ठंडी जलवायु का लाभ उठाकर यहाँ सफल बागवानी की जा रही है।

भ्रमण दल में निम्न अधिकारी रहे शामिल
जशपुर प्रवास पर आए प्रशिक्षणार्थी डिप्टी कलेक्टरों में श्री रविशंकर वर्मा, सुश्री निधि प्रधान, सुश्री नंदनी साहू, श्री मनीष बघेल, श्री सौरभ दीवान, श्री लखेश्वर यादव और श्री सत्येन्द्र कुमार बंजारे शामिल थे।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें