शोक कार्यक्रम में गया परिवार, पीछे से सूने मकान में जेवर और नकदी पर हाथ साफ, पीड़िता की शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

Picture of kakajee

kakajee

 

रायगढ़ । जिले में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। परिवार शोक कार्यक्रम में शामिल होने गया था, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर ताले तोड़ दिए और घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नगदी पार कर दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।
पीड़िता दिलेश्वरी राजपूत, पति पूरण सिंह राजपूत ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि 24 जून को दोपहर करीब 2 बजे परिवार के सदस्य रिश्तेदार पंकज राजपूत के पुत्र की मृत्यु पर आयोजित शोक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर के मुख्य दरवाजे और अंदर के कमरों में ताला लगाकर पूरा परिवार बाहर था। करीब एक घंटे बाद जब दिलेश्वरी राजपूत अपने पुत्र देवेंद्र राजपूत के साथ वापस लौटीं, तो घर का मुख्य ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर अन्य कमरों के ताले भी टूटे पाए गए और अलमारी व दिवान के दराज खुले हुए थे। यह देखकर परिवार के होश उड़ गए।
जांच में पता चला कि अज्ञात चोर घर से डेढ़ तोला सोने का हार, एक तोला झुमका, 23 तोला चांदी की मोटी पायल, 10 नग राखी (करीब 10 तोला), हाफ करधन, बाजूबंद, हाथ फूल और बेनी फूल सहित करीब 20 तोला अन्य जेवरात तथा पर्स और गुल्लक में रखे 20 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए।
पीड़िता के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 76 हजार रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस ने प्रथम दृष्टया अपराध पंजीबद्ध कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(A) और 331(3) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें