दिनदहाड़े चोरी: स्कूल गए प्राचार्य के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी ले उड़े चोर

Picture of kakajee

kakajee

 

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवापारा टेंडा में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक प्राचार्य के सूने मकान को निशाना बनाते हुए घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, नकदी और जरूरी दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बीर सिंह राठिया ग्राम नवापारा टेंडा निवासी हैं और हायर सेकेंडरी स्कूल नवापारा टेंडा में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि रोज की तरह 24 जून को सुबह करीब 10 बजे घर के मुख्य गेट में ताला लगाकर स्कूल चले गए थे। उसी समय परिवार के अन्य सदस्य रायगढ़ अस्पताल गए हुए थे, जिससे घर पूरी तरह सूना था।
शाम करीब 6 बजे स्कूल से लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर प्रवेश करने पर कमरे की कुंडी खुली मिली और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी की पुष्टि हुई।
अलमारी की जांच करने पर पता चला कि लॉकर में रखे सोने के जेवरात, जिनमें पिपर पत्ती माला (10 ग्राम), फोकली माला 2 नग (6-6 ग्राम), फुली 2 नग (5 ग्राम), छोटे फुली 2 नग (2 ग्राम), गेहूं दाना 4 नग, इसके अलावा चांदी की पायल 2 नग (10-10 तोला), छोटे पायल 2 नग (5 तोला) और 200 रुपये नगद गायब थे। साथ ही आधार कार्ड और पैन कार्ड भी चोरी हो गए।
पीड़ित ने आसपास खोजबीन की, लेकिन चोरी गए सामान और दस्तावेजों का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद 25 जून को वे अपने स्टाफ धनसाय मिरी और ग्राम सरपंच दौलत राम राठिया के साथ घरघोड़ा थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें