गांजा पीने और गांव में काम करने देने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग, मना करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में रंगदारी, मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। ग्राम ढाप भवानीपुर निवासी रेशम लाल चौहान ने थाना लैलूंगा में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है और इन दिनों ग्राम बरडीह में तालाब तटबंध निर्माण कार्य के तहत जेसीबी से गड्ढा खुदाई का काम करवा रहा था।
पीड़ित के मुताबिक, शुक्रवार 26 जून की दोपहर करीब 1 बजे बरडीह निवासी सुरेश निषाद मौके पर पहुंचा और कथित तौर पर गांजा पीने के लिए तथा गांव में काम करने देने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि जब रेशम लाल ने रकम देने से इंकार किया तो सुरेश निषाद भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी ने रेशम लाल के बाएं गाल पर दो थप्पड़ मार दिए। विवाद बढ़ता देख गांव की सरपंच सुशीला राठिया बीच-बचाव के लिए पहुंचीं, लेकिन आरोपी ने उन्हें भी कथित तौर पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
घटना के दौरान भेलवाटोली जामबहार निवासी कुमार साहू और लमड़ांड निवासी मनोज सतपथी भी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। दोनों को इस घटना का प्रत्यक्षदर्शी बताया गया है।
पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी सुरेश निषाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3) और 119(1) के तहत अपराध दर्ज कर मामला विवेचना में लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें