बंद दुकान का शटर तोड़कर चोरी, नगदी समेत 45 हजार का सामान पार

Picture of kakajee

kakajee

सारंगढ़ । बैटरी दुकानदार की दुकान में अज्ञात चोरों ने देर रात धावा बोलकर नगदी और सामान पार कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार चंद्रपुर निवासी मोहम्मद परवेज आलम (38 वर्ष) की ग्राम टिमरलगा में सूरज होटल के सामने परवेज बैटरी नाम से दुकान संचालित है। प्रार्थी ने बताया कि 26 जून 2026 की रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया था।
अगले दिन 27 जून की दोपहर करीब 3 बजे दुकान के सामने स्थित होटल के लोगों ने सूचना दी कि दुकान का शटर खुला हुआ है। सूचना मिलते ही परवेज मौके पर पहुंचे और अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे करीब 25 हजार रुपये नगद गायब थे।
इतना ही नहीं, दुकान में रखे वाहन पार्ट्स, एक मोबाइल फोन और तांबे के तार समेत करीब 20 हजार रुपये का सामान भी चोरी हो चुका था। इस तरह कुल 45 हजार रुपये की चोरी होना बताया गया है।
पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें