सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 किलो से अधिक गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

Picture of kakajee

kakajee

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले के सरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने उड़ीसा से छत्तीसगढ़ लाए जा रहे भारी मात्रा में गांजा के साथ एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सरिया थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक को 27 जून की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक नीले रंग की स्कूटी में उड़ीसा से गांजा लेकर सरिया-रायगढ़ मार्ग होते हुए धरमजयगढ़ की ओर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने गवाहों और तौलकर्ता के साथ थाना के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिये के अनुसार एक नीले रंग की स्कूटी आती दिखाई दी, जिसे रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान स्कूटी के डिक्की, बैग और बोरी से कुल 06 पैकेटों में 17 किलो 465 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी मोहपाल राठिया (22 वर्ष) निवासी सोहनपुर, थाना धरमजयगढ़ को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी (कीमत 1 लाख रुपये) और एक मोबाइल (कीमत 10 हजार रुपये) भी जब्त किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत 2 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह उड़ीसा के बलांगीर क्षेत्र से सस्ते दाम में गांजा खरीदकर छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेचने की योजना में था। आरोपी ने बताया कि उसने यह गांजा प्रति किलो 2500 रुपये की दर से खरीदा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें