“बूथ से राष्ट्रनिर्माण तक: ‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा:- ओपी” तात्यापारा मंडल में ओपी चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव संग सुनी मन की बात

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़:- यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का श्रवण आज बूथ नंबर – 245, तात्यापारा मंडल, रायपुर पश्चिम विधानसभा में किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी के साथ संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी प्लाजा, आजाद चौक के सामने, रायपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री जी के प्रेरक विचारों को सुना। ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से समाज, संस्कृति, जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण पर गहन और प्रेरक विचार साझा किये। मोदी जी हर बार मन की बात में देश के कोने-कोने से प्रेरणादायक जानकारी साझा करते जो 140 करोड़ देशवासियों को जोड़ने का काम करती हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता बूथ पर मजबूत है तो संगठन मजबूत है। आज तात्यापारा मंडल के बूथ 245 पर प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ बैठकर मन की बात सुनना यह संदेश देता है कि हमारा नेतृत्व जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। प्रधानमंत्री जी स्वयं कहते हैं कि मन की बात ‘जनता की बात’ है।
ओपी चौधरी ने कहा कि “संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी प्लाजा में बैठकर मन की बात सुनना हम सबके लिए गर्व का विषय है। बाबा जी ने ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश दिया था। प्रधानमंत्री मोदी जी भी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र से देश को एक सूत्र में बांध रहे है इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह जी, तात्यापारा मंडल के अध्यक्ष, पार्षदगण, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के विचारों पर चर्चा की और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

ओपी चौधरी ने आह्वान करते हुए कहा प्रधानमंत्री जी ने आज जल संरक्षण, स्थानीय उत्पाद, नारी शक्ति और युवाओं के नवाचार पर बात की। हम सबका दायित्व है कि मन की बात के इन संदेशों को बूथ-बूथ तक ले जाएं। यही राष्ट्रनिर्माण में हमारी भागीदारी होगी। छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को मोदी जी का संदेशवाहक बनना है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें