दो पत्नियों को साथ रखने की मांग, युवक फिर चढ़ा मोबाइल टावर, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Picture of kakajee

kakajee

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के भेंड्रा गांव में एक बार फिर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दो पत्नियों को एक साथ रखने की मांग को लेकर एक युवक करीब 50 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और घंटों तक वहीं बैठा रहा। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
युवक की पहचान याद राम साहू, निवासी भेंड्रा, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले भी वह इसी मांग को लेकर इसी मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। उस समय भी पुलिस और प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा था।
इस बार भी सूचना मिलते ही भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में सफलता हासिल की। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसने दोबारा ऐसा कदम क्यों उठाया।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें