भव्य अधिवेशन में सराफा कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर हुआ मंथन

Picture of kakajee

kakajee

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का भव्य अधिवेशन आज बिलासपुर में संपन्न हुआ, जिसमें प्रदेशभर से हजारों की संख्या में सराफा व्यवसायियों ने भाग लिया। अधिवेशन में सराफा व्यवसाय से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं मंथन किया गया।
सम्मेलन में सराफा व्यवसायियों को एचयूआईडी (HUID) से संबंधित नवीन प्रावधानों, विधिक प्रक्रियाओं तथा भारतीय दंड संहिता की पूर्व धारा 411 एवं नवीन भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(बी) के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।
अधिवेशन में आधुनिक परिवेश में तकनीक के माध्यम से सराफा व्यापार को प्रभावी एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने, डिजिटल माध्यमों को अपनाने तथा बदलते समय के अनुरूप व्यवसाय को विकसित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
उपस्थित व्यवसायियों ने इन विषयों को गंभीरता से समझा और भविष्य में विधिसम्मत व्यापार संचालन का संकल्प लिया।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश के अनेक मंत्री, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति से मंच सुशोभित हुआ।
अधिवेशन के दौरान छत्तीसगढ़ सराफा जगत में उत्कृष्ट योगदान एवं निरंतर सहयोग के लिए रायगढ़ सराफा एसोसिएशन को विशेष प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं रायगढ़ के युवा व्यवसायी श्री राहुल सोनी को ‘सराफा रत्न’ सम्मान से अलंकृत किया गया। यह सम्मान रायगढ़ सराफा जगत के लिए गौरव एवं हर्ष का विषय है।
कार्यक्रम में रायगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल, पवन अग्रवाल, उत्तम अग्रवाल, सचिव राहुल सोनी, जोगेंद्र वर्मा, गोविंद सोनी, कमल सोनी, अजय सोनी, गौरव अग्रवाल एवं विनोद सोनी सहित बड़ी संख्या में रायगढ़ के व्यवसायी उपस्थित रहे।
अधिवेशन के दौरान सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत एक विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। उपस्थित वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए इसे मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताया तथा इस पुनीत कार्य में सहभागी सभी रक्तदाताओं की सराहना की।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें