नकटी को उजाड़ने पहुंचा अमला, झूमा झटकी शुरू, महिलाएं और बच्चे रो बिलख रहे हैं

Picture of kakajee

kakajee

रायपुर। शहर से लगे नकटी गांव में 77 से अधिक मकानों को तोड़ने जिला प्रशासन की टीम तड़के पहुंची। यह जमीन विधायकों की कालोनी बनाने खाली कराई जा रही है। भारी पुलिस बल के साथ पुलिस और प्रशासन अधिकारी बलवा रोधी दस्ते के साथ मौजूद हैं ‌। कुछ ग्रामीणों ने अपना सामान समेट लिया है तो कुछ युवा, वृद्ध विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। फिलहाल तोड़ फोड़ शुरू नहीं किया गया है। टीम को वापस खदेड़ने ग्रामीणों और पुलिस बल के बीच झूमा झटकी और हाथापाई शुरू हो गई है। महिलाएं और बच्चे रो बिलख रहे हैं।
कल इन्हें सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बेदखली न होने देने का भरोसा दिलाया था।
बहरहाल जमीन खाली करने पहुंची टीम पूरी तैयारी के साथ पहुँची है और विरोध कर रहे ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करते हुए जमीन को छोड़ने की बात कर रहे हैं।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें