Kakajee News

जमीन विवाद में 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर , गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ । जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में जमीन के सीमांकन को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता प्रथिया विनीता केशरी की शिकायत पर घरघोड़ा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 296, 351(3) और 115(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार, 28 जून 2026 को सुबह करीब 10 बजे पटवारी द्वारा सीमांकन के दौरान पीड़िता अपनी जमीन पर सीमांकन के लिए सीमेंट का खंभा गड़वा रही थी। इसी दौरान अजय कंसल उर्फ बबलू, लक्ष्मी नारायण उर्फ लच्छू कंसल जय कंसल, यश कंसल , चंद्रदीप कंसल और गोपाल कंसल वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने एकराय होकर पीड़िता के साथ अश्लील गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने घटना के बाद घरघोड़ा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छह आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें