Kakajee News

दिनदहाड़े हत्या: चबूतरे पर सो रहे हमाल के सिर पर बरसाए 30–35 डंडे , वारदात का LIVE VIDEO आया सामने

Picture of kakajee

kakajee

कोरबा। कोरबा जिले में दिनदहाड़े हुई एक दिल दहला देने वाली हत्या ने सनसनी फैला दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे चबूतरे पर सो रहे एक हमाल की कथित तौर पर डंडे से सिर पर 30 से 35 वार कर हत्या कर दी गई। घटना का कथित वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राजेश महाराज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले मृतक और उसके साथ रहने वाले एक अन्य हमाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया था और मामला शांत हो गया था।
इसके बाद दोपहर में राजेश महाराज चबूतरे पर सो गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और डंडे से उसके सिर पर ताबड़तोड़ 30 से 35 वार कर दिए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर चोटों के कारण राजेश महाराज की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी एम.बी. पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी एम.बी. पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक और आरोपी दोनों के नशे के आदी होने तथा खानाबदोश जीवन जीने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। साथ ही सामने आए कथित वीडियो की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई करने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें