Kakajee News

जिला प्रशासन की सख्ती जारी, औद्योगिक इकाइयों में की गई संयुक्त जांच, दो कंपनियों के खिलाफ श्रम न्यायालय में परिवाद दाखिल

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। जिले में औद्योगिक सुरक्षा और पर्यावरण मानकों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में सोमवार को संयुक्त जांच दल ने Emul Tek Explosive एवं Regenesis Industries का निरीक्षण किया।

मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज रायगढ़ जिले के औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। इस जांच टीम में तहसीलदार रायगढ़, उप संचालक औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य, सहायक संचालक उद्योग विभाग तथा पर्यावरण विभाग के अधिकारी शामिल रहे। टीम ने कारखानों में सुरक्षा व्यवस्था, कार्य प्रणाली और पर्यावरणीय मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुधारात्मक कार्य पद्धति अपनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला प्रशासन के निर्देश पर यह संयुक्त जांच अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में भी कई औद्योगिक इकाइयों की जांच कर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे।

इसी क्रम में शिव शक्ति स्टील प्राइवेट लिमिटेड एवं श्री साईं गणेश ट्रेडिंग कंपनी के द्वारा प्रस्तुत पालन प्रतिवेदन संतोषजनक नहीं पाए गए। इसके बाद संबंधित प्रबंधन के खिलाफ माननीय श्रम न्यायालय रायगढ़ में परिवाद दाखिल किया गया है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्रों में हड़कंप का माहौल है, वहीं सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर अब और सख्ती देखने को मिल सकती है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें