रायगढ़ में सड़क हादसों का कहर: अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, एक घायल, आरोपी वाहन चालक की पतासाजीमें जुटी पुलिस

Picture of kakajee

kakajee

 

रायगढ़। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।

पहली घटना: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत
पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुनुंद के पास सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुनुंद निवासी युवक अपने चचेरे भाई रूपेश राठिया के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AD 0515 से ग्राम हाटी ट्रैक्टर का सामान लेने गया था। वापस लौटते समय दोपहर करीब 3:10 बजे अर्जुन ढाबा के पास छाल की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाहीपूर्वक बाइक को टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयावह था कि बाइक के पीछे बैठे रूपेश राठिया ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए। कमर, पेट, जांघ और पैर पर पहिया चढ़ने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक सड़क किनारे गिर गया, जिससे उसके सिर के पीछे और बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।

दूसरी घटना: अज्ञात वाहन की ठोकर से अधेड़ की मौत
इसी तरह बीती रात करीब 11:30 बजे पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरसिंग के पास स्थित सिंह ढाबा के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक ने हल्के नीले रंग की टी-शर्ट और काला लोवर पहन रखा था।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके। साथ ही हादसे के बाद फरार वाहन चालक की भी तलाश जारी है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें