गजराजों ने शासकीय उद्यान में पहुंचाया भारी नुकसान, फेंसिग तोड़ा और पौधों को कुचला, कटहल खाकर लौटे जंगल, दहशत में ग्रामीण

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। बरसात शुरू होते ही रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पता शुरू हो चुका है। पिछले सप्ताह भर से हाथियों के द्वारा जहां ग्रामीणों के मकान तोड़ा जा रहा है वहीं कल शाम हाथियों के एक दल ने शासकीय उद्यान रोपणी में जमकर भारी तबाही मचाई है। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम नुकसान के आंकलन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला लैलूंगा रंेज का है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के लैलूंगा रेंज में हाथियों की मौजूदगी लगातार लोगों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। सोमवार की शाम तकरीबन 6ः30 बजे लैलूंगा के कुंजारा स्थित शासकीय उद्यान रोपणी में अचानक हाथियों का एक दल आ पहुंचा। इस दौरान हाथियों ने उद्यान परिसर में प्रवेश करते ही कई जगहों पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। गजराजों ने उद्यान की सुरक्षा के लिए लगाये गए फेंसिंग को 18 अलग-अलग स्थानों पर तोड़ दिया गया। वहीं परिसर में रखे 23 नग अरेका पाम और क्रोटन के गमलों को पूरी तरह नुकसान पहुंचाया। साथ ही 5 नारियल के पौधों को भी बर्बाद कर दिया गया। इतना ही नहीं, हाथियों ने उद्यान में लगे कटहल के फलों को खा लिया और पेड़ों को भी क्षति पहुंचाई।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वन विभाग के आंकड़ो के मुताबिक धरमजयगढ़ वन मंडल में ही 130 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं जिसमें 32 नर, 68 मादा के अलावा 30 शावक शामिल है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें