छाल पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी से चोरी की प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना छाल पुलिस ने ग्राम बोजिया से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बोजिया निवासी घनश्याम प्रसाद चंद्रा ने 27 जून को थाना छाल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-G-0417 को दिनांक 25 जून 2026 की रात उनके मकान के पास गली से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना छाल में अपराध क्रमांक 153/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तुमकुड़ा (कुड़ेकेला) निवासी कपूर कुमार केरकेट्टा अपने घर में चोरी की मोटरसाइकिल छिपाकर रखा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर संदेही को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी गई प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-G-0417 बरामद की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी कपूर कुमार केरकेट्टा पिता झगरु केरकेट्टा, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम तुमकुड़ा (कुड़ेकेला), थाना छाल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें