छत्तीसगढ़ के चर्चित कोरिया ट्रिपल मर्डर केस की होगी CBI जांच, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

Picture of kakajee

kakajee

(Kakajee Exlu)
नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोरिया ट्रिपल मर्डर केस में अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) जांच करेगी। राज्य के गृह विभाग ने मामले की CBI जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। साय सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति और कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।
काकाजी टीम के प्रमुख नरेश शर्मा ने इससंबंध में बताया कि
यह मामला उस सनसनीखेज वारदात से जुड़ा है, जिसमें फॉर्च्यूनर कार के अंदर भाजपा नेता सहित तीन लोगों को कथित तौर पर जिंदा जला दिया गया था। इस निर्मम घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश फैल गया था और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए लगातार CBI जांच की मांग उठ रही थी।
मामले की जांच के दौरान अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, परिजनों और विभिन्न संगठनों की ओर से लगातार केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की जा रही थी। अब गृह विभाग द्वारा CBI जांच के आदेश जारी किए जाने के बाद मामले की जांच नई दिशा में आगे बढ़ेगी।
CBI अब पूरे घटनाक्रम, हत्या की साजिश, आरोपियों की भूमिका और सभी पहलुओं की स्वतंत्र एवं विस्तृत जांच करेगी। माना जा रहा है कि केंद्रीय एजेंसी की जांच से इस चर्चित हत्याकांड से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें