रायगढ़ में सड़क पर उतरा एक बड़े हाथियों का दल, दहशत और रोमांच के बीच थमे वाहनों के पहिए, लोगो ने बनाया वीडियो

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़ जिले में मंगलवार शाम उस वक्त लोगों की सांसें थम गईं, जब हाथियों का एक बड़ा दल अचानक सड़क पार करता नजर आया। विशालकाय हाथियों के झुंड को देखकर सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर इस दुर्लभ नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।

यह पूरा मामला रायगढ़ वनमंडल के घरघोड़ा रेंज का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक भेंगारी और बिलासखार के जंगलों के बीच हाथियों का दल सड़क पार करते देखा गया। इस झुंड में कई नन्हें शावक भी शामिल थे, जिससे यह दृश्य और भी खास बन गया।

हाथियों की मौजूदगी के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। मौके पर मौजूद लोग जहां एक ओर इस नजारे को देखकर रोमांचित दिखे, वहीं दूसरी ओर किसी अनहोनी की आशंका से सतर्क भी नजर आए।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार इस दल में 20 से अधिक हाथी शामिल हैं, जो कि छाल रेंज की ओर से निकलकर पानीखेत, बिलासखार , चारमार, भेंगरी होते हुए सामारूमा जंगल की तरफ बढ़ रहे हैं। हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए वन विभाग की टीम ने आसपास के प्रभावित गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है।

वन अमले ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात के समय जंगल और खेतों की ओर न जाएं, हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी तरह की गतिविधि दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें