झगड़ा-मारपीट करने वाले 7 उपद्रवी युवकों पर पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जारी हुआ जेल वारंट,शांति भग की अंदेशा पर बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में किया पेश

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में आदतन झगड़ा-मारपीट, गुंडागर्दी और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव ने हाल ही में प्राप्त शिकायतों की गहन समीक्षा की जाकर ऐसे युवकों पर निगाह रखी जा रही थी जिनके विरुद्ध क्षेत्र में लगातार झगड़ा-विवाद, मारपीट और शांति भंग करने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।

थाना प्रभारी तमनार ने सभी चिन्हित युवकों को थाना तलब कर कड़ी समझाइश दी। इसके बावजूद उनके पुनः शांति भंग करने एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका पाए जाने पर थाना तमनार द्वारा धारा 170 बीएनएसएस सहपठित धारा 123 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत निवारक कार्रवाई करते हुए सभी सातों अनावेदकों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा इन अनावेदकों के विरुद्ध जेल वारंट जारी किए जाने पर उन्हें जेल दाखिल कराया गया।

थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में कार्यवाही में एएसआई सुरति लाल सिदार, प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी, विपिन पटेल, हेम प्रकाश सोन आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार, पुष्पेंद्र सिदार, रंजीत भगत की अहम भूमिका रही।

*जेल भेजे गए अनावेदक*
1. चुडामणी गुप्ता पिता खगेश्वर साय, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बिजना, थाना तमनार।
2 . मनीष कुमार यादव पिता स्व. रामलाल यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी गोहड़ीडीपा, थाना तमनार।
3. नारायण दास महंत पिता स्व. शंकर दास महंत, उम्र 41 वर्ष, निवासी सरईटोला, थाना तमनार।
4. मनीष कुमार यादव पिता रतनलाल यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी पहाड़ उठेकेलो उदगम, थाना लैलूंगा।
5. नरेन्द्र पटनायक पिता किशोर पटनायक, उम्र 25 वर्ष, निवासी गोढ़ी, थाना तमनार।
6. कमल किशोर सिदार पिता विजय सिदार, उम्र 23 वर्ष, निवासी गोढ़ी, थाना तमनार।

तमनार पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में हड़कंप है तथा आमजन में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। रायगढ़ पुलिस द्वारा भविष्य में भी आदतन उपद्रवियों, गुंडा तत्वों एवं शांति भंग करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर निवारक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें